{"_id":"5e9730368ebc3e76b14a4c44","slug":"without-pass-person-vehicle-impound-in-chamba-chamba-news-sml330481936","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्फ्यू ढ़ील के दौरान बिना पास दौड़ रहे एक दर्जन वाहनों को किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्फ्यू ढ़ील के दौरान बिना पास दौड़ रहे एक दर्जन वाहनों को किया जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा पुलिस ने कर्फ्यू में छूट के दौरान बिना पास वाहन चलाने वाले लोगों पर शिकंजा कसा है। इस दौरान ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी गाड़ियों और मोटरसाइकिलें जब्त कर ली गई है। पुलिस ने प्रोवेशनर आईपीएस राजेंद्रम की अगुवाई में यह अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने सड़क पर नाके लगाकर करीब एक दर्जन वाहनों को जब्त किया।
इसमें ज्यादातर वाहन ऐसे हैं जो कि बिना कर्फ्यू पास के चलाए जा रहे हैं। इन वाहनों को चलाने वाले लोगों को घर बिना वाहनों के लौटना पड़ा। अब वाहन मालिक इन वाहनों को लॉक डाउन खत्म होने के बाद ही छुड़वा पाएंगे। प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से लोगों को कई बार सूचित किया जा चुका है कि कोई भी बिना कर्फ्यू पास वाहन लेकर सड़क पर न चले।
जरूरी सेवाओं के लिए ही वाहन पास जारी किए गए हैं। मगर कुछ लोग बाजार में खरीदारी करने को लेकर भी वाहन लेकर जा रहे थे। इसके चलते पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों से आह्वान किया कि वह घरों पर ही रहें और बिना वजह से के बाहर न जाए। इसके साथ ही वाहनों को बिना पास के चलाना कानून का उल्लंघन है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने कर्फ्यू ढील के दौरान बिना पास दौड़ रहे वाहनों को जब्त किया है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।