फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   White sheets spread in Pangi, Bharmour and Churah, cold increased in the fields, happy faces of gardeners

Chamba News: पांगी, भरमौर और चुराह में बिछी सफेद चादर, मैदानों में बढ़ी ठंड, बागवानों के खिले चेहरे

Sun, 08 Dec 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Dec 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
White sheets spread in Pangi, Bharmour and Churah, cold increased in the fields, happy faces of gardeners
चुराह में हुआ ​हिमपात। संवाद
चंबा। जिले के उच्च क्षेत्रों पांगी, भरमौर और चुराह में लंबे इंतजार के बाद बर्फबारी हो रही है। रविवार सुबह से ही बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इससे मैदानी इलाकों में ठंड में इजाफा हुआ है। वहीं, दो माह के सूखे के बाद बर्फबारी कृषि और बागवानी क्षेत्र के लिए संजीवनी बनकर आई है।
विज्ञापन


उधर, डलहौजी और खज्जियार समेत अन्य जगहों पर इससे पर्यटन कारोबार में उछाल आने की उम्मीद है। डलहौजी में तो पर्यटकों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द यहां भी उन्हें बर्फ के फाहे देखने को मिलेंगे। बागवानी विशेषज्ञों कहना है कि बर्फबारी के बाद अब बागवान अपने सेब के बगीचे में सभी कामों को पूरा कर सकते हैं। ऐसे में अब बर्फबारी के चलते पूरे जिले में सेब बागवानों के चेहरों पर चमक आ गई है। अब बागवानों को भारी बर्फबारी होने की उम्मीद है, इससे सेब की अच्छी पैदावार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed