फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   When stopped from cutting trees, the forest guard was attacked

पेड़ काटने से रोका तो वनरक्षक पर कर दिया हमला

Sat, 30 Apr 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
When stopped from cutting trees, the forest guard was attacked
तीसा (चंबा)। जंगल में अवैध रूप से देवदार का पेड़ काटने से रोकने पर चार वन काटुओं ने वन रक्षक पर हमला कर दिया। वन रक्षक ने उनकी पहचान करके उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को वन रक्षक के साथ जंगल में काटे गए पेड़ का मुआयना किया। साथ ही घायल वन रक्षक और उसके साथ मौजूद दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का मेडिकल करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात को जब बैरा वन बीट का वन रक्षक भिंद्र सिंह केहलरा के पास गश्त कर रहा था तो उसी दौरान जंगल में पेड़ काटने की आवाज सुनाई दी। आवाज को सुनकर वह जंगल के भीतर पहुंच गया जहां चार लोग अवैध रूप से देवदार का पेड़ काट रहे थे। इसको लेकर जब वन रक्षक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वन काटुुओं ने उस पर हमला कर दिया। वन रक्षक के साथ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी भी था। उसे भी हमले में चोटें पहुंची हैं। जब जंगल में हंगामा बढ़ने लगा तो वन काटु वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन रक्षक ने पुलिस में आरोपी जंगशिव, देवी चंद, रविंद्र कुमार और हरि सिंह सभी निवासी गांव केहलरा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस ने वन रक्षक की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वनमंडलाधिकारी कमल भारती ने बताया कि वन काटुओं ने वन रक्षक के साथ मारपीट की है। इस मामले में पुलिस और वन विभाग गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed