फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   When quality work was not done, the gang was demolished with JCB.

Chamba News: गुणवत्ता का काम नहीं हुआ तो जेसीबी से ढहा दिया डंगा

Fri, 12 Jan 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 12 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
When quality work was not done, the gang was demolished with JCB.
चंबा के तरेला-बौंदेड़ी-मंगली मार्ग पर ग्रंवाण गांव के पास डंगे को उखाड़ती जेसीबी मशीन।संवाद
चुराह (चंबा)। निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन होने पर लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को जेसीबी से डंगे को गिरा दिया। अब संबंधित ठेकेदार को दोबारा इसका निर्माण करना होगा।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग ने ठेकेदार को नोटिस भेजा है। गुणवत्ता का काम न होने पर ठेकेदार की पेमेंट भी रोक दी गई है।
चुराह उपमंडल के तरेला-बौदेड़ी-मंगली मार्ग पर ग्रंवाण गांव के समीप लोक निर्माण विभाग चुराह ने ठेकेदार को सड़क किनारे डंगा लगाने का काम सौंपा था। करीब साढ़े तीन लाख रुपये से डंगे का निर्माण किया गया। आरोप है कि डंगे के निर्माण में सीमेंट का कम प्रयोग किया गया था। ग्रामीणों ने गुणवत्ता का काम नहीं होने की शिकायत संबंधित विभाग से की थी। आरोप लगाया था कि डंगे के निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी की गई है। ग्रामीणों की शिकायत और साक्ष्य देखने के बाद लोक निर्माण विभाग ने उक्त को उखाड़कर नए सिरे से डंगा लगाने के निर्देश ठेकेदार को दिए। उसकी पेमेंट भी रोक दी गई। अब विभाग के जेसीबी चलाकर डंगे को गिरा दिया है।
विज्ञापन

प्रेम लाल, पूर्ण चंद, हरीश, खेमराज, अमृतपाल, जसा राम, बंशी लाल, शाम लाल, संजय कुमार, परस राम, महेश, जन्म सिंह, हेमराज, चेतूराम और सुरेंद्र ने कहा कि विभाग ने लोगों की जमीनों और घरों की सुरक्षा के लिए सड़क किनारे डंगे लगाने का कार्य आवंटित किया है। संबंधित ठेकेदार ने गुणवत्ताहीन कार्य किया। अब ठेकेदार को नए सिरे से गुणवत्ता को ध्यान में रखकर डंगा लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव बिष्ट ने बताया कि गुणवत्ताहीन कार्य होने पर विभाग ने जेसीबी से डंगे को ढहा दिया है। नए सिरे से कार्य न होने पर ठेकेदार की पेमेंट नहीं की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed