फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   When Hanuman went to bring Sanjivani, he brought the entire mountain.

Chamba News: संजीवनी लाने गए तो पूरा पहाड़ ही ले आए हनुमान

Thu, 10 Oct 2024 09:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 10 Oct 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
When Hanuman went to bring Sanjivani, he brought the entire mountain.
चंबा के तेलका में राम लीला मंचन में सुग्रीव और बाली युद्ध के दौरान कलाकार।संवाद
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान मैदान स्थित कला केंद्र में चल रहे श्री रामलीला मंचन का आगाज वीरवार को श्री राम लक्ष्मण आरती के साथ हुआ। इसके बाद राम कहानी का पाठ किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद लंका का दृश्य दिखाया गया। जहां अंगद लंका में प्रवेश करते हैं। राक्षसों की सेना अंगद को बंधी बनाकर रावण दरबार में लेकर जाते हैं। अंगद रावण को श्रीराम से माफी मांगने के बारे में कहता है, मगर घमंड में चूर रावण अंगद को दंड देने की कोशिश करता है। अंगद अपना एक पांव धरती पर जमा देता है और रावण की सेना को इस पैर को उठाने की चुनौती देता है। रावण का एक एक महारथी ढेर हो जाता है। इसके बाद श्री राम भगवान रण में प्रवेश करते हैं। यहां युद्ध शुरू होता है। युद्ध के दौरान लक्ष्मण मेघनाद के तीर से मूर्छित हो जाते हैं। इसके बाद हनुमान संजीवनी लेने के लिए हिमालय पर्वत के लिए रवाना होता है। हनुमान पूरा पहाड़ ही उठाकर ले आते हैं। इसी के साथ आठवें दिन का श्री राम लीला मंचन संपन्न होता है। यह जानकारी प्रेस सचिव बोध राज जमदाग्नि ने दी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed