{"_id":"64cd33c66cbfde224901eed4","slug":"wheels-stopped-for-one-hour-on-teesa-bairgarh-road-chamba-news-c-88-1-ssml1004-4554-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीसा-बैरागढ़ सड़क पर एक घंटा थमे रहे पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीसा-बैरागढ़ सड़क पर एक घंटा थमे रहे पहिये
Fri, 04 Aug 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा में भूस्खलन से तरवाई के पास बंद पड़ा तीसा-बैरागढ़ मार्ग। -संवाद
तीसा (चंबा)। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर एक घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। तरवाई पुल के पास सुबह 11:00 बजे पहाड़ी से भूस्खलन हुआ जिसकी वजह से ऐसी नौबत पेश आई। गनीमत यह रही कि बैरागढ़ से तीसा की ओर आ रहे बाइक चालक ने पहाड़ी से गिर रहे मलबे को देख समय पर बाइक रोक ली अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभाग की जेसीबी ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 12:00 बजे सड़क को वाहनों के लिए बहाल करवाया।
ग्रामीणों की मानें तो तरवाई पुल के पास पहाड़ी का अमूमन 200 मीटर हिस्सा पूरी तरह से जर्जर हो चुका है जो बड़े हादसे का कारण बन सकता है। बहरहाल, दस से पंद्रह दिन तक मार्ग को यातायात के लिए बंद रख कर पहाड़ी के जर्जर हो चुके हिस्से को गिरा देना चाहिए। सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से चंबा से पांगी के लिए रवाना होने वाली निजी टैक्सियों, गाड़ियों समेत दोपहिया वाहन भी फंस गए। सड़क के दोनों किनारों पर छोटे-बड़े वाहनों की कतारें लग गईं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा। ग्रामीणों सोनू ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, कर्म सिंह, महेंद्र ठाकुर, तरुण कुमार, अनिल कुमार ने बताया कि तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बार-बार भूस्खलन हो रहा है। इस जगह पर सड़क भी काफी संकीर्ण हो चुकी है। दो वाहनों के एक समय पर आ जाने से पास देने के लिए आधा किमी तक पीछे हटना पड़ता है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव विष्ट ने बताया कि मार्ग को प्रमुखता के आधार पर बहाल करवा दिया गया है। पहाड़ पर आई दरारों के हिस्से को हटाने के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।