फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wheels of bus hanging in air, 32 passengers narrowly escaped

Chamba News: हवा में लटके बस के पहिये, बाल-बाल बचीं 32 सवारियां

Mon, 06 Jan 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Wheels of bus hanging in air, 32 passengers narrowly escaped
चंबा-संघणी मार्ग पर दुधेड़ी नाला के पास डंगा धंसने से हवा में लटके परिवहन निगम की बस के पिछले ट
सलूणी (चंबा)। हिमगिरी-चंबा रूट की बस में सवार लोगों में उस समय चीख पुकार मच गई जब अचानक सड़क किनारे जमीन धंसने से सरकारी बस के पिछले दो टायर हवा में लटक गए। सवारियां अपनी जान बचाने के लिए बस से उतरकर वहां से दूर भाग गईं। इस दौरान उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मदद के लिए वहां पहुंच गए। गनीमत यह रही कि जमीन धंसने के बाद जब दोनों टायर हवा में लटके तो बस नीचे नहीं पलटी। चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को उसी स्थान पर सुरक्षित तरीके से रोक दिया। इसके चलते किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। बस में करीब 32 सवारियां सफर कर रही थीं। सोमवार को सरकारी बस सुबह 7:00 बजे हिमगिरी से चंबा की ओर जा रही थी। उसी दौरान दुधेड़ी के पास निजी बस को पास देते समय सड़क किनारे की जमीन बस का टायर चढ़ने से धंस गई। इससे बस के दोनों टायर हवा में लटक गए। कुछ देर के बाद जब दूसरी बस वहां पहुंची तो सवारियों को उसमें बैठाकर रवाना किया गया। सरकारी बस के चालक अशोक कुमार ने बताया कि निजी बस को पास देते समय अचानक जगह धंस गई। इसी कारण बस के पिछले टायर हवा में लटक गए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार ने बताया कि बीस साल पहले दुधेड़ी के पास कल्वर्ट बनाया गया था जो अचानक बस के भार से धंस गया। वहां पर शीघ्र पक्का डंगा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed