{"_id":"660edaab00f0265f6e085d33","slug":"wheat-production-reduced-in-many-areas-of-chamba-due-to-monkey-terror-chamba-news-c-88-1-ssml1004-121918-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बंदरों के आतंक से चंबा के कई इलाकों में घटा गेहूं का उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बंदरों के आतंक से चंबा के कई इलाकों में घटा गेहूं का उत्पादन
Thu, 04 Apr 2024 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 04 Apr 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
बंदरों के आतंक से चंबा के कई इलाकों में घटा गेहूं का उत्पादन
जिला मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्रों में आई उत्पादन में गिरावट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्रों में गेहूं के उत्पादन में गिरावट नजर आ रही है। दस साल पहले इन क्षेत्रों से टनों के हिसाब से गेहूं का उत्पादन रहता था। अब यह उत्पादन काफी कम हो गया है। प्रत्येक किसान करीब आठ से 15 क्विंटल तक गेहूं की पैदावार करता था। यह उत्पादन अब दो से तीन क्विंटल में ही सिमट गया है। किसानों ने इसकी वजह बंदरों और लावारिस पशुओं के आतंक को बताया है। किसानों का कहना है कि करीब एक दशक पहले क्षेत्र में बंदरों की संख्या नाममात्र थी, मगर अब यह संख्या बढ़कर हजारों में हो गई है। ऐसे में इन क्षेत्रों के किसानों का अब गेहूं की बिजाई करने से से मोहभंग हो रहा है। जानकारी के अनुसार शहर के साथ लगते करियां, मुगला और भड़ियांकोठी के किसान टनाें के हिसाब से गेहूं का उत्पादन करते थे। अब उत्पादन का यह ग्राफ बेहद कम हो गया है। किसानों में जीवन सिंह, रमन कुमार, अमित कुमार, चैन लाल, सुरेंद्र सिंह, राजन सिंह और रोहित कुमार का कहना है कि फसलों को बंदर काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में गेहूं की पैदावार पिछले दस सालों से प्रभावित हो रही है। हालांकि, सरकार की ओर से बंदराें को पकड़ने की योजना चलाई थी, मगर यह योजना कामयाब नहीं हो पाई है। बहरहाल, अब हजारों की संख्या में बंदर हैं, जो फसलों को नष्ट कर रहे हैं।
उधर, कृषि उपनिदेशक चंबा डॉ कुलदीप धीमान ने माना कि कुछ क्षेत्रों में बंदर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर लोग नुकसान को कम कर सकते हैं।
--