फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   We were supposed to start our careers together, but we received wounds we will never forget.

Chamba News: एक साथ करनी थी कॅरिअर की शुरुआत, मिले ताउम्र न भूलने वाले जख्म

Sun, 21 Sep 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 21 Sep 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
We were supposed to start our careers together, but we received wounds we will never forget.
चंबा। रावी नदी में कार हादसा चंबा मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टराें की जिंदगी बदल गया। चारों इंटर्न अकसर एक साथ ड्यूटी करने जाते और खाली समय एक-दूसरे के साथ बिताते थे। वे अपने कॅरिअर की शुरुआत करने और प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नौकरी करने की योजना बना चुके थे, लेकिन इनमें हमीरपुर जिला की बड़सर तहसील के बड़ग्राम के अखिलेश (25) की मौत हो गई, जबकि शिमला जिला के हाटकोटी गांव की इशिका (23) नदी के तेज बहाव में लापता हो गई।
विज्ञापन

अन्य इंटर्न शिमला जिला के कुमारसैन के भराड़ा गांव के रिशांत (26) और सोलन के कंडाघाट के बिशा गांव के दिव्यांक (23) गंभीर रूप से घायल हुए, लेकिन उन्हें साथी अखिलेश का चला जाना पूरी उम्र नहीं भूलेगा। वहीं, इशिता की तलाश अभी जारी है। घायलों के मुताबिक पांच साल की कठिन पढ़ाई पूरी करने के बाद वे पांच महीने बाद अपने कॅरिअर की शुरुआत करने वाले थे। उन्हें नहीं पता था कि यह यात्रा उनको जीवन के सबसे मुश्किल मोड़ पर लाकर खड़ा कर देगी। रावी नदी के किनारे बालू के पास वे खाना खाने गए। इस दौरान कार खाई में गिरकर नदी में समा गई। उधर, हादसे ने न केवल उनके परिवारों को सदमा दिया है, बल्कि मेडिकल कॉलेज परिसर में भी शोक की लहर दौड़ गई। साथी छात्र और फैकल्टी सदस्य गहरे सदमे में हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है।
विज्ञापन

आपदा में दिया अहम योगदान
जिले में आई आपदा के दौरान इन चारों प्रशिक्षु डॉक्टरों ने घायल लोगों के इलाज में काफी योगदान दिया। दिन-रात ये लोगों की सेवा में जुटे रहे।
लापता इंटर्न की तलाश के लिए बुलाए गोताखोर
चंबा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गोताखोर बुलाए गए हैं। लापता इंटर्न की तलाश के लिए अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed