फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   We PWD people are waiting for a big accident...

Chamba News: हम पीडब्ल्यूडी वाले, बड़े हादसे के इंतजार में हैं ...

Sun, 07 Apr 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Apr 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
We PWD people are waiting for a big accident...
चंबा-साहो मार्ग पर गली घार के पास अज्ञात व्य​क्ति द्वारा लगाया गया बोर्ड।संवाद
हम पीडब्ल्यूडी वाले, बड़े हादसे के इंतजार में हैं ...
विज्ञापन

चंबा-साहो मार्ग पर गलीघार के पास बिछ रही पेयजल लाइन की जगह लोगों ने रात के अंधेरे में लगाया बोर्ड
मेडिकल कॉलेज के लिए लाइन बिछा रहा जलशक्ति विभाग, ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी को ठहराया जिम्मेदार

संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर गलीघार के समीप बिछ रही पेयजल लाइन के कार्य में लेटलतीफी पर लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगाें ने रात के अंधेरे में एक बोर्ड कार्यस्थल पर लगा दिया है। इसमें लिखा है कि हम पीडब्लयूडी वाले किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं। रात के अंधेरे में लगाए गए इस बोर्ड की खूब चर्चाएं हैं। दरअसल, इस मार्ग पर पेयजल लाइन बिछाने का काम चल रहा है। यह कार्य जल शक्ति विभाग की ओर से किया जा रहा है, मगर सड़क के सिकुड़ने के लिए लोगाें ने लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही काम में लेटलतीफी को लेकर भी लोगाें ने रोष व्यक्त किया है।

बताया जा रहा है कि यह सरोल स्थित नए मेडिकल कॉलेज के लिए लाइन बिछाई जा रही है। विभाग की ओर से करीब दो सप्ताह पहले लाइन बिछाने के लिए खोदाई की गई है, दूसरी तरफ पेयजल लाइनों को जोड़ा नहीं जा रहा है। ऐसे में हर समय यहां हादसा होने की संभावना बन रही है। लोगों में रमेश कुमार, सोनू कुमार, रिंकू सिंह, अमित कुमार, राजेश कुमार, सुनील कुमार और राम सिंह ने कहा कि इस मार्ग पर काफी वाहनों की आवाजाही रहती है। विभाग की ओर से खोदाई वाली जगह को भरा नहीं जा रहा है। ऐसे में यहां हादसा होने की संभावना बन रही है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द इन पाइपों को जोड़ा जाए और इन गड्ढों को ढका जाए, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed