फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Water supply in Kangela has been cut off for two days; villagers are forced to carry water from one to two kilometers away.

Chamba News: कंगेला में दो दिन से पानी बंद, एक- दो किलोमीटर दूर से ढो रहे ग्रामीण

Tue, 20 Oct 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 20 Oct 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Water supply in Kangela has been cut off for two days; villagers are forced to carry water from one to two kilometers away.
जगह-जगह टूटी पाइपलाइन से ठप हुई आपूर्ति, कर्मचारी की नियमित तैनाती की मांग
विज्ञापन

घरेलू कामकाज प्रभावित, जल शक्ति विभाग ने जल्द आपूर्ति बहाल करने का दिया आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल की ग्राम पंचायत बघेईगढ़ के कंगेला गांव में पिछले दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है।
घरों के नलों में पानी नहीं आने से ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए एक से दो किलोमीटर दूर स्थित प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत करवाकर जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
ग्रामीण राकेश कुमार, दलीप कुमार, प्रकाश चंद, संजीव कुमार, योगराज और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव को पानी पहुंचाने वाली पाइपलाइन लंबे समय से खराब हालत में है। जगह-जगह टूटे होने के कारण पानी घरों तक नहीं पहुंच पाता। उनका कहना है कि पाइपलाइन में खराबी आने पर समय पर मरम्मत नहीं होने से समस्या बार-बार पैदा हो रही है। अब दो दिन से आपूर्ति बंद होने के कारण ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पानी जुटाने में काफी समय लग रहा है, जिससे घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से उन परिवारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, जिन्हें पीने और अन्य घरेलू जरूरतों के लिए दूर से पानी लाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने संबंधित फिटर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि कर्मचारी नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं आता, जिससे पाइपलाइन में खराबी आने पर समय रहते मरम्मत नहीं हो पाती। उन्होंने विभाग से कर्मचारी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और पाइपलाइन की स्थायी मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।

उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता केवल शर्मा ने बताया कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है। पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल करवाने के लिए कनिष्ठ अभियंता को निर्देश जारी किए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed