{"_id":"6ad7a1c29fb7e1a1a00bb17f","slug":"two-notices-were-ineffective-now-it-is-the-turn-of-three-panchayats-to-be-fined-chamba-news-c-88-1-ssml1006-200511-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दो नोटिस बेअसर, अब तीन पंचायतों पर जुर्माने की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दो नोटिस बेअसर, अब तीन पंचायतों पर जुर्माने की बारी
Tue, 20 Oct 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 20 Oct 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
खुले में कचरा फेंकने पर पीसीबी सख्त, हर पंचायत से एक लाख वसूलने की सिफारिश
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शिमला भेजी कार्रवाई की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर अब तीन पंचायतों पर आर्थिक दंड की तलवार लटक गई है। हरिपुर, सरोल और करियां पंचायतों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने तीनों की रिपोर्ट तैयार कर शिमला स्थित बोर्ड सदस्य को भेज दी है। अंतिम फैसला आने के बाद जुर्माने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
जानकारी के अनुसार पंचायत क्षेत्रों में कचरे का उचित निष्पादन नहीं होने पर बोर्ड ने तीनों पंचायतों को दो बार नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। बावजूद इसके बोर्ड जवाबों से संतुष्ट नहीं हुआ। पंचायतों के जवाब और मौके पर नजर आ रहे हालात में अंतर मिलने के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। तीनों पंचायतों में खुले में कूड़ा बिखरा होने के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
नियमानुसार कचरे का उचित प्रबंधन और निष्पादन सुनिश्चित करना पंचायतों की जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही पर आर्थिक दंड लगाया जा सकता है। अब बोर्ड सदस्य की मंजूरी के बाद ही प्रस्तावित जुर्माने पर अंतिम निर्णय होगा।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई से कचरा प्रबंधन में लापरवाही बरतने वाली अन्य पंचायतों को भी संदेश मिलेगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर हरिपुर, सरोल और करियां पंचायतों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है।
--