फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The Sangh held a rally in Chamba on Dussehra.

Chamba News: चंबा में दशहरा पर संघ ने निकाली रैली

Tue, 20 Oct 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 20 Oct 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
The Sangh held a rally in Chamba on Dussehra.
चंबा चौागन में दशहरे को लेकर कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवी।संवाद
चौगान में स्थापना दिवस पर जुटे स्वयंसेवक, कर्नल भाग सिंह रहे मुख्य अतिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विजयादशमी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चंबा के ऐतिहासिक चौगान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संघ के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर सहभागिता दर्ज करवाई।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्नल भाग सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि सेवक राम ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखे। इस अवसर पर जिला कार्यवाह सुनील, चंबा नगर कार्यवाह सहित संघ के अन्य पदाधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बताया कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 27 सितंबर, 1925 को विजयादशमी के दिन नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। संघ का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण, अनुशासन और समाज सेवा की भावना से स्वयंसेवकों को संगठित करना रहा है। शाखाओं के माध्यम से शारीरिक प्रशिक्षण, बौद्धिक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2025 में संघ ने स्थापना के 100 वर्ष पूरे किए। इसी क्रम में 2025-26 को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया गया। चंबा में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed