फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Water is not coming regularly in village Lahal since last one week

Chamba News: गांव लाहल में एक सप्ताह से नियमित नहीं आ रहा पानी

Tue, 29 Oct 2024 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 29 Oct 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
Water is not coming regularly in village Lahal since last one week
चंबा के भरमौर में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलवीर सिंह राणा से मिलते शिव भूमि सेवा दल के सदस्य।
भरमौर (चंबा)। खणी पंचायत के गांव लाहल में एक सप्ताह से पानी की नियमित सप्लाई नहीं आ रही है। इस समस्या को लेकर खणी वार्ड के जिला परिषद सदस्य अनिल ढकौग की अगुवाई में शिव भूमि सेवा दल का प्रतिनिधिमंडल एडीएम भरमौर और अधिशासी अभियंता से मिला।
विज्ञापन

उन्होंने मांगपत्र के जरिये समस्या को अधिकारियों के सम्मुख रखा। शिव भूमि सेवा दल के अध्यक्ष बलि राम ने बताया कि एक सप्ताह से लाहल गांव में पानी की समस्या आ रही है। बताया कि विभाग ने लोगों की पेयजल किल्लत दूर करने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। बावजूद इसके अभी भी पेयजल की अनियमित सप्लाई की समस्या बरकरार है। कहा कि सही ढंग से पेयजल का वितरण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

कई जगह सही लाइन न डालने से पानी नहीं पहुंच रहा है। कई जगह पेयजल लाइन टूट चुकी है। शिव भूमि सेवा दल ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी से मांग की है कि जो लाइनें डाली गई हैं। उसके निरीक्षण के लिए विभागीय अधिकारी को मौके पर भेजा जाए। इस दौरान समिति के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता हरमंदिर सिंह चौणा ने बताया कि किसी कंपनी के काम के कारण लाइनें टूटी हैं, उन्हें ठीक किया जा रहा है। वह स्वयं मौके पर जाकर लाइनों का निरीक्षण करेंगे। जो कमियां होंगी, उन्हें दूर करवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed