{"_id":"66730e494cbdcafc340e9bb3","slug":"water-is-being-provided-four-to-five-days-in-two-months-in-baunkhari-mod-village-chamba-news-c-88-1-ssml1006-127449-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बौंखरी मोड़ गांव में दो महीने में चार से पांच दिन दिया जा रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बौंखरी मोड़ गांव में दो महीने में चार से पांच दिन दिया जा रहा पानी
Wed, 19 Jun 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 19 Jun 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के बौंखरी मोड़ में ग्रामीणों ने तीन दिन में पानी की समस्या का समाधान नहीं होने पर एनएच पर धरना देने की चेतावनी दी है।
गांव में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा है। दो महीने में विभाग की तरफ से गांव में चार या पांच दिन ही पानी की आपूर्ति दी गई है। इसकी वजह से गांव वासी काफी परेशान हैं। पीने के लिए उन्हें दूसरे गांव में जार पानी ढोना पड़ रहा है, जबकि अन्य जरूरी कार्यों के लिए उन्हें पानी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है। नहाने के लिए स्थानीय लोग नजदीक खड्ड से पानी ला रहे हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चों की वर्दियाें के अलावा अन्य कपड़े धोने के लिए भी ग्रामीणों को खड्ड में जाना पड़ रहा है, क्योंकि घर पर पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। समस्या के बारे में विभाग को अवगत करवाने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। अब ग्रामीणों ने विभाग को पानी की समस्या का समाधान करवाने के लिए तीन दिन का आखिरी समय दिया है।
ग्रामीणों में अशोक कुमार, चैन सिंह, रवि कुमार, योगराज और शेर सिंह ने बताया कि ग्राम सभा की बैठक में पानी की समस्या का समाधान करने के लिए प्रस्ताव भी पारित किए गए। इन प्रस्तावों को जल शक्ति विभाग को भी भेजा गया। बावजूद इसके अभी तक विभाग ने उन प्रस्तावों पर कोई गौर नहीं किया है। यही कारण है कि बौंखरीमोड़ में चल रही पानी की समस्या का अभी तक निदान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि यदि पेयजल लाइन से गांव के लिए पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। तो भूमिगत पानी से गांव में चल रही पानी की समस्या का समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन
--
जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता कौशल शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या ध्यान में लाई गई है। बताया कि ग्रामीणों को निर्धारित पेयजल की आपूर्ति करवाई जा रही है। बावजूद इसके यदि ग्रामीणों को किसी प्रकार की कोई समस्या पेश आ रही है तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं।