फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Water crisis in Rathiar and Basodhan for two weeks

Chamba News: रठियार और बसौधन में दो हफ्ते से जलसंकट

Sun, 16 Jul 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 16 Jul 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in Rathiar and Basodhan for two weeks
खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत रठियार और बसौधन में पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से पानी की सप्लाई बाधित पड़ी है। मूसलाधार बारिश के बाद दो पंचायतों में पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले हुई भारी बारिश ने काफी तबाही मचा कर रख दी है। कहा कि पंचायतों में दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति बाधित पड़ी है।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को पानी के लिए दर-बदर भटकना पड़ रहा है। घर से दो किमी दूरी पर स्थित पनिहार से लोगों को लंबी लाइनों में खड़े होकर पानी लाना पड़ रहा है। घर के लिए तो लोग पानी ले आ रहे हैं लेकिन, मवेशियों के लिए पानी कम पड़ रहा है। स्थानीय लोगों पवन कुमार, मदन लाल, उत्तम चंद, कुलदीप, अशोक कुमार और पृथी का कहना है कि दो सप्ताह से मियाड़ीगला, बेकरी, झीमण और गलू गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। जल शक्ति विभाग के कर्मचारी व्यवस्था का सुचारु करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। रोजाना कर्मचारी व्यवस्था को गुरुस्त करने में जुटे रहते हैं लेकिन, समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। क्षेत्र की 1500 आबादी को दो सप्ताह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर गृहिणियों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। जिन्हें खाना पकाने के लिए पानी का किसी तरह जुगाड़ करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रजिंद्र ने बताया कि भारी बारिश से विभिन्न जगहों पर पाइप लाइनें टूटी हैं। विभाग के कर्मचारी व्यवस्था को सुचारु करवाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed