फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   water crisis deepens in Karian, Mugla and Obadi

करियां, मुगला और ओबड़ी में गहराया पेयजल संकट

Fri, 20 May 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
water crisis deepens in Karian, Mugla and Obadi
चंबा। प्रचंड गर्मी के बीच करियां, मुगला और ओबड़ी में पेयजल स्रोत सूखने लगे हैं। इससे जलशक्ति विभाग की मुसीबतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से जहां लोग परेशान हो रहे हैं तो वहीं विभाग के अधिकारीउन्हें पानी उपलब्ध करवाने के लिए वैैकल्पिक व्यवस्था करने में जुट गए हैं। इसके लिए नजदीकी स्रोतों को तलाशा जा रहा है। पिछले दो माह से बारिश नहीं होने के कारण कई नाले पूरी तरह सूख चुके हैं। कई नालों में नाममात्र पानी बचा है। इसकी वजह से विभाग को पानी की नियमित सप्लाई करने में परेशानी हो रही है। हालांकि, विभाग अपनी तरफ से पूर्ण प्रयास कर रहा है कि इन इलाकों के लोगों को पानी की आपूर्ति रोजाना की जाए। इसके लिए लोगों को भी सूचित कर दिया गया है कि पानी की कमी होने से पेयजल आपूर्ति कम मात्रा में की जा रही है। लोगों को इस बात के लिए भी जागरूक किया जा रहा है कि वे घरों में पानी को व्यर्थ न गंवाएं। बारिश होने पर समस्या का समाधान हो जाएगा। विभाग अपने स्तर पर भी वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि गर्मी की वजह से पेयजल स्रोत सूखने से समस्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed