{"_id":"633f14dff3493f2fbc4a7af4","slug":"waiting-for-the-bus-for-hours-tired-and-reached-home-by-taxi-chamba-news-sml4241059106","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी बसें न चलाना बढ़ा रहा यात्रियों की दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी बसें न चलाना बढ़ा रहा यात्रियों की दुश्वारियां
विज्ञापन
बस स्टैंड चंबा में बस के इंतजार में बैठे यात्री।संवाद
- फोटो : Chamba
चंबा। जिले में अधिकांश रूटों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें न चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को घंटों बस अड्डे में इंतजार करने के बाद आखिरकार थकहारकर निजी बसों और टैक्सियों में अधिक किराया चुकाकर घरों का रुख करना पड़ा। कई यात्री एचआरटीसी प्रबंधन की लचर कार्यप्रणाली को कोसते दिखे। यात्रियों का कहना है कि एक तरफ तो प्रबंधन लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मुहैया करवाने की बात करता है तो वहीं प्रधानमंत्री की रैली में निर्धारित रूटों पर चलने वाली बसों को भेजना समझ से परे है।
बस अड्डे में कई घंटों तक बसों का इंतजार करने के बाद आखिरकार सवारियां जमीन पर बैठकर बसों की राह ताकती नजर आईं। संवाददाता ने यात्रियों की दुश्वारियों को लेकर बस अड्डा चंबा में पहुंचकर उनकी स्थिति को जाना।
बाजार से खरीदारी कर घर लौटने के लिए पौने घंटे से बस अड्डे में पहुंची हूं लेकिन बस का कोई अतापता नहीं है। पूछताछ केंद्र से जानकारी हासिल करने पर पता चला कि पीएम रैली में बसें भेजी गई हैं। - सुमन कुमारी, सुंडला निवासी।
विज्ञापन
चंबा-पुखरी मार्ग पर अधिकांश निजी बसें ही चल रही हैं। आधे घंटे से सरकारी बस का इंतजार कर रही हूं। निगम की बस रूट पर चलती है तो उन्हें आधा किराया अदा करना पड़ेगा जिससे उनकी बचत होगी। -मनु कुमारी, पुखरी निवासी।
भरमौर जाने के लिए सरकारी बस का इंतजार कर रहा हूं। काफी देर इंतजार करने के बाद अब न चाहते हुए भी निजी बस में घर को कूच करना पड़ेगा। -घुगर राम, भरमौर निवासी।
उपमंडल सलूणी जाने के लिए एक घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं लेकिन बस नहीं आई। समय पर बस न मिलने से वह घर नहीं पहुंच पाएंगे। -हमीद खान, सलूणी निवासी।