फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Voting process explained to officials

Chamba News: अधिकारियों को बताई मतदान की प्रक्रिया

Sat, 25 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Voting process explained to officials
विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत दूसरा चुनाव पूर्वाभ्यास का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत चुनाव अधिकारियों (पोलिंग ऑफिसर) के लिए दूसरे चुनाव पूर्वाभ्यास का आयोजन मिलेनियम बहुतकनीकी संस्थान चंबा के सभागार में किया गया। इस दौरान एसडीएम चंबा अरुण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को लोकसभा चुनाव के सफल एवं सुगम संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए चुनाव आयोजित करवाने संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस दौरान प्रोफेसर अविनाश भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को चुनाव की प्रक्रिया, वोट डलवाना, विभिन्न प्रपत्रों को भरना, चुनाव सामग्री प्राप्त करना, चुनाव सामग्री जमा करवाना, ईवीएम व वीवी पैट को जोड़ना, ईवीएम को सुचारु रूप से चलाना, मॉक पोल करवाना, चुनावी प्रक्रिया के दौरान आने वाली जटिलताओं का सुगमतापूर्वक निवारण करना आदि के बारे में जानकारी दी। सभी उपस्थित पीठासीन अधिकरियों को ईवीएम और वीवी पैट की प्रक्रिया संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed