फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Voters of the district must vote in Loksabha elections: Padmashree Vijay

लोस चुनाव में वोट जरूर डालें जिले के मतदाता : पद्मश्री विजय

Mon, 13 May 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 13 May 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Voters of the district must vote in Loksabha elections: Padmashree Vijay
चंबा। लोकसभा चुनाव को लेकर सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम की निरंतरता में बचत भवन में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान जिले के चुनाव आईकॉन पद्मश्री विजय शर्मा को शॉल-टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपस्वाल ने कार्यक्रम में उपस्थित मतदाताओं और जिले के लोगों से एक जून को मतदान करने का आग्रह किया। पद्मश्री विजय शर्मा ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। सभी लोगों को अपना मनपसंद प्रत्याशी और सरकार चुनने का अधिकार है। लोग अकारण अपने बहुमूल्य मत का कई बार प्रयोग नहीं करते हैं। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान, जिला रोजगार अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी स्वीप अरविंद सिंह चौहान ने मतदान के महत्व और संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

उपायुक्त ने संगीत प्रवक्ता गुलशन पाल की ओर से लिखित एवं स्वरबद्ध चंबियाली गीत वोट पाना असां–हक जमाणा जरूर का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान चंबा के प्रसिद्ध कवि भूपेंद्र जसरोटिया ने मतदान जागरूकता के लिए चंबियाली कविता वोट पाणा- कम छड्डी करी जाणा प्रस्तुत की। इस मौके पर सहायक आयुक्त पीपी सिंह, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, ज़िला राजस्व अधिकारी जगदीश सांख्यान सहित काफी संख्या में मतदाता मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed