फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Voters are being made aware in Churah: Shashi Pal

चुराह में जागरूक किए जा रहे मतदाता : शशि पाल

Tue, 02 Apr 2024 03:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 03:51 PM IST
विज्ञापन
Voters are being made aware in Churah: Shashi Pal
तीसा (चंबा)। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की सहभागिता में वृद्धि के लिए जिले में निर्वाचन विभाग की ओर से निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्वीप टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें ऐसे क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं जहां पर पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान 60 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है। इसी कड़ी में चुराह विधानसभा क्षेत्र में भी स्वीप टीम की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार क्षेत्रवासियों को मतदान के प्रति जागरूक और प्रेरित किया जा रहा है। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम चुराह शशि पाल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल को स्वीप से संबंधित आयोजित बैठक में स्वीप कमेटी की ओर से इस दिशा में किया जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के लिए ऐसे मतदान केंद्रों को प्राथमिकता दी जा रही है जहां पर पूर्व के लोकसभा चुनाव में मतदान की प्रतिशतता कम रही है। इस दिशा में स्वीप टीम के माध्यम से शुरू किए गए प्रयासों को निरंतर जारी रखते हुए पांच अप्रैल को 67-ज्यूरी मतदान केंद्र में, 9 अप्रैल को 26-साहू मतदान केंद्र, 23 अप्रैल को 86-करेरी मतदान केंद्र, 25 अप्रैल को 68-देहरा मतदान केंद्र, जबकि 28 अप्रैल को 66-मौआभरनी मतदान केंद्र में क्षेत्रवासियों को लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed