फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Villagers forced to endure rain and sunshine while waiting for the bus

Chamba News: बस के इंतजार में बारिश और धूप झेलने को मजबूर ग्रामीण

Thu, 29 Oct 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 29 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers forced to endure rain and sunshine while waiting for the bus
चनेड़ (चंबा)। चनेड़-दडोगा सड़क मार्ग पर बस का इंतजार करना ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। मार्ग पर वर्षाशालिका न होने से यात्रियों को बारिश में भीगकर और तेज धूप में खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी हर्मेश कुमार, राजेश कुमार, सुधीर कुमार, चमन लाल और संजीव कुमार ने बताया कि यात्रियों के पास मौसम की मार से बचने के लिए कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि मार्ग पर उपयुक्त स्थान चिह्नित कर जल्द वर्षाशालिका का निर्माण करवाया जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कनव बड़ोत्रा ने बताया कि संबंधित पंचायत प्रस्ताव बनाकर विभाग को दे। इसे स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed