{"_id":"6abe9052d916d63652079c95","slug":"villagers-danced-to-the-rhythm-of-the-churahi-nati-chamba-news-c-88-1-cmb1002-198510-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुराही नाटी की थाप पर झूमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुराही नाटी की थाप पर झूमे ग्रामीण
Thu, 01 Oct 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत दिघाई में जयश्री जातर मेला धूमधाम से मनाया गया। एक दिवसीय मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेले का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
लोगों ने क्षेत्र की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। मेला कमेटी अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि जयश्री जातर मेला हर वर्ष क्षेत्र की सुख-शांति के लिए आयोजित किया जाता है। मेले में स्थानीय कलाकारों और ग्रामीणों ने पारंपरिक चुराही नाटी प्रस्तुत कर समां बांधा। नाटी की थाप पर ग्रामीण जमकर झूमे, जिससे मेले में लोक संस्कृति के रंग देखने को मिले। इस दौरान ग्राम पंचायत दिघाई के प्रधान केहर सिंह और बीडीसी सदस्य नेहा ठाकुर भी मौजूद रहीं। मेला कमेटी की ओर से दोनों को सम्मानित किया गया। मेले में ग्रामीणों की काफी संख्या में मौजूदगी रही। संवाद