फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Administration gains insight into the experiences of senior citizens.

Chamba News: वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों से रूबरू हुआ प्रशासन

Thu, 01 Oct 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 01 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Administration gains insight into the experiences of senior citizens.
चंबा बचत भवन में वरिष्ठ नागरिक दिवस को लेकर कार्यक्रम के दौरान मौजूद पेंशनर।संवाद
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बचत भवन में सम्मान समारोह, अधिकारियों के समक्ष रखीं समस्याएं और जरूरतें
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अधिकारों, कानूनी संरक्षण की दी जानकारी, कल्याण विभाग ने योजनाओं से कराया अवगत

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला कल्याण विभाग की ओर से बचत भवन चंबा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने के साथ उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर संवाद किया गया।
सहायक उपायुक्त मनमोहन सिंह ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं और उनकी जरूरतों को प्राथमिकता के साथ समझना जरूरी है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अनुराग ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों और कानूनी संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों और उपलब्ध सहायता के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े विषयों पर विचार रखे। जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ युवा पीढ़ी को मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में भारत सरकार की युवा गतिविधियों से जुड़े दल ने भी सहयोग किया। वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनके सुझाव और अनुभव सुने गए। आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाने के साथ उन्हें अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed