फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus halted due to technical glitch; two routes disrupted.

Chamba News: तकनीकी खामी से एक बस रुकी, दो रूट थम गए

Thu, 01 Oct 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 01 Oct 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Bus halted due to technical glitch; two routes disrupted.
रंगड़ के पास तकनीकी खराबी से खड़ी हुई एचआरटीसी बस, खैरी-बनीखेत के 35 यात्री बीच राह फंसे
विज्ञापन

बनीखेत-रंगड़ की सुबह साढ़े आठ बजे वाली बस भी नहीं चली, काम के लिए पहुंचे लोगों की वापसी अटकी

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। एक बस की खराबी ने वीरवार को ग्रामीणों की आवाजाही का पूरा गणित बिगाड़ दिया। खैरी से बनीखेत आ रही परिवहन निगम की बस रंगड़ के पास तकनीकी खराबी के कारण रास्ते में खड़ी हो गई।
बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बस बनीखेत नहीं पहुंची तो इसका असर सुबह साढ़े आठ बजे चलने वाले बनीखेत-रंगड़ रूट पर भी पड़ा। यानी एक बस रुकी और दो रूटों की आवाजाही प्रभावित हो गई। यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। दूसरी ओर बनीखेत पहुंचे ग्रामीणों के लिए वापस गांव लौटने की परेशानी खड़ी हो गई। काम और दवाई के सिलसिले में बनीखेत पहुंचे लोगों को बस सेवा बाधित होने के कारण वैकल्पिक साधन तलाशने पड़े।
विज्ञापन

ग्रामीणों रमेश कुमार, राज कुमार, हेमराज, रोशन कुमार, अनिल कुमार, मोहित कुमार, राकेश कुमार और मोहर लाल ने बताया कि बनीखेत-रंगड़ रूट पर बस नहीं चलने से लोगों को काफी दिक्कत हुई। काम और उपचार के लिए बनीखेत पहुंचे ग्रामीणों के साथ वापस गांव लौटने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। बस खराब होने से बनीखेत और बगढार में पढ़ने वाले कई स्कूली छात्र भी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस सेवा प्रभावित होने का असर बड़ेरु, बासा, ढलोग, धारद, बगढार, धार, मंझधार और रंगड़ सहित आसपास के गांवों पर पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन के साधन पहले ही सीमित हैं। ऐसे में बस में तकनीकी खराबी आने पर उसका असर केवल एक रूट तक सीमित नहीं रहता। ग्रामीणों ने मांग की कि रूटों पर भेजी जाने वाली बसों की तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए।

एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि बस सेवा क्यों प्रभावित हुई, इसकी जानकारी ली जाएगी। तकनीकी खराबी के कारणों का पता लगाने के साथ भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed