फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vikramaditya will lay the foundation stone of steel truss bridge

Chamba News: स्टील ट्रस पुल की आधारशिला रखेंगे विक्रमादित्य

Sun, 28 Jul 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 28 Jul 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Vikramaditya will lay the foundation stone of steel truss bridge
चंबा। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 31 जुलाई से 2 अगस्त तक चंबा जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विक्रमादित्य सिंह 31 जुलाई को दोपहर एक बजे खज्जियार में लोक निर्माण और शहरी विकास विभाग के जिला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद वह भरमौर में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उनका रात्रि ठहराव विश्राम गृह भरमौर में होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री एक अगस्त को भरमौर में सुबह 10.30 बजे अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.15 बजे चोली-क्वारसी सड़क मार्ग पर निर्मित होने वाले 68 मीटर लंबे स्टील ट्रस पुल की आधारशिला रखेंगे। विक्रमादित्य सिंह होली का दौरा करने के बाद अंतरराष्ट्रीय मिंजर महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे। दो अगस्त को मंत्री उपायुक्त कार्यालय चंबा के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.45 बजे मंगला पंचायत में मंगला-टपूण संपर्क मार्ग, संपर्क मार्ग जरूण, संपर्क मार्ग तढग्रां के एमटी और सीडी कार्यों का शिलान्यास करने के बाद दोपहर 2 बजे के बाद चंबा से शिमला के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed