फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vigilance, weights and measures department raid, less gas in cylinders, notice to agency operator

Chamba News: विजिलेंस, माप-तौल विभाग का छापा, सिलिंडरों में कम निकली गैस, एजेंसी संचालक को नोटिस

Wed, 06 Dec 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 06 Dec 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Vigilance, weights and measures department raid, less gas in cylinders, notice to agency operator
चंबा के भरमौर में दुकान पर निरीक्षण के  दौरान श्रम विभाग की टीम।संवाद
चंबा। जिला मुख्यालय की एक गैस एजेंसी में छापा मारकर विजिलेंस और माप-तौल विभाग की संयुक्त टीम ने सिलिंडरों में कम गैस निकलने पर एजेंसी को नोटिस जारी किया है। दो गैस एजेंसियों में छापा मारा गया।
विज्ञापन

जारी नोटिस में कंपनी संचालक से सिलिंडरों में कम गैस होने का कारण पूछा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर गैस एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गैस एजेंसी संचालक को 10 से 25 हजार रुपये तक जुर्माना किया जा सकता है। वहीं, दूसरी गैस एजेंसी में व्यवस्था सही पाई गई है। विजिलेंस और माप-तौल विभाग की संयुक्त दबिश के बाद जिले के गैस एजेंसी संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय समेत विभिन्न जगह घरेलू गैस सिलिंडरों में कम गैस होने और सिलिंडरों से पानी निकलने संबंधी कई शिकायतें विजिलेंस और माप-तौल विभाग के पास पहुंची हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते विजिलेंस से एएसपी विजिलेंस अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई मेंं विभागीय टीम और माप-तौल विभाग के सहायक नियंत्रक की अगुवाई में विभाग टीम ने पहले एक गैस एजेंसी में दबिश दी। गैस एजेंसी में व्यवस्थाएं सही पाई गईं। इसके बाद संयुक्त टीम दूसरी गैस एजेंसी पहुंची। यहां कुछ गैस सिलिंडरों में गैस कम पाई गई। इसे लेकर माप-तौल विभाग ने एजेंसी मालिक को नोटिस जारी किया है। अब गैस एजेंसी संचालक को नोटिस का जवाब देना होगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
माप-तौल विभाग के सहायक नियंत्रक विजयेंद्र सिंह ने बताया कि एक गैस एजेंसी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत दस से 25 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।

--
विजिलेंस विभाग के एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि उनके पास गैस सिलिंडरों में गैस कम होने की कई शिकायतें पहुंची हैं। माप-तौल विभाग और विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से गैस एजेंसियों में दबिश दी। एक गैस एजेंसी में कुछ सिलिंडरों में गैस कम पाई गई।
--

चंबा के भरमौर में दुकान पर निरीक्षण के  दौरान श्रम विभाग की टीम।संवाद

चंबा के भरमौर में दुकान पर निरीक्षण के  दौरान श्रम विभाग की टीम।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed