{"_id":"6a2062774e282876b406fa44","slug":"victory-rally-taken-out-after-winning-the-zilla-parishad-elections-chamba-news-c-88-1-ssml1006-185407-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिला परिषद चुनाव जीतने पर निकाली विजयी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिला परिषद चुनाव जीतने पर निकाली विजयी रैली
Wed, 03 Jun 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा। करियां जिला परिषद वार्ड से चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी राज सिंह ठाकुर ने बुधवार को विजयी रैली निकाली। उनके घर से रैली शुरू हुई और पुरी पैलेस में जाकर समाप्त हुई।
इस दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं और अपने क्षेत्र के लोगों के लिए उन्होंने धाम का आयोजन किया। इसमें लोगों ने चंबयाली धाम का स्वाद चखा। उनके समर्थन में खुलकर प्रचार प्रसार करने वाले समर्थक फूल माला और पुष्प गुच्छ लेकर उन्हें सम्मानित करने के लिए पहुंचे। राज सिंह ठाकुर ने बताया कि यह उनकी जीत नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की जीत है। लोगों ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे निभाने में वह कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे। संवाद