फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Veterinarian dies after falling into a ditch due to slipping

पैर फिसलने से खाई में गिरकर पशुपालक की मौत

Sat, 09 Oct 2021 06:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Veterinarian dies after falling into a ditch due to slipping
चुवाड़ी (चंबा)। मवेशियों को चराते समय पैर फिसलकर खाई में गिरने से पशुपालक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बड़गोत्रा निवासी प्रेम लाल पुत्र हरदयाल सिंह रोजमर्रा की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए गांव के साथ लगते जंगल ले गया था। शुक्रवार को मवेशी चराते समय उसका अचानक पांव फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरा, जिससे वह अचेत हो गया। देररात तक प्रेम लाल के घर न लौटने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

खाई में अचेत पड़े प्रेम लाल को देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों की मदद से प्रेम लाल को खाई से बाहर निकाला और चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने घटना की पुष्टि की है। कहा कि आगामी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed