{"_id":"64f0d436f4a524ea20095ea7","slug":"ventilator-facility-should-be-available-on-all-beds-in-the-medicine-ward-chamba-news-c-88-1-ssml1006-6387-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिसिन वार्ड में सभी बिस्तरों पर हो वेंटिलेटर सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिसिन वार्ड में सभी बिस्तरों पर हो वेंटिलेटर सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड के सभी बिस्तर वेंटिलेटर से नहीं जुड़ पाए हैं। मरीजों की सुविधा के लिए इन बिस्तरों को वेंटिलेटर से जोड़ना काफी आवश्यक है क्योंकि इन मरीजों को किसी भी समय आपातकालीन के दौरान वेंटिलेटर की जरूरत पड़ सकती है। मेडिसिन वार्ड में सांस की बीमारी से लेकर छाती के संक्रमण एवं अन्य छाती के रोगों से जुड़े मरीजों को उपचार के लिए भर्ती किया जाता है। मौजूदा समय में वार्ड में एक दर्जन से अधिक बिस्तर मरीजों की सुविधा के लिए वहां पर लगाए गए हैं लेकिन दो या तीन बिस्तरों के अलावा अन्य बिस्तरों पर वेंटिलेटर की सुविधा प्रदान नहीं की गई है।
तीमारदारों देसराज, कमल शर्मा, किशोर गुप्ता, धर्मपाल, दीपक शर्मा, विनोद कुमार, अनिल कुमार और बावा खन्ना ने बताया कि कोरोना काल में कोविड मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वेंटिलेटर खरीदे थे। मौजूदा समय में जिले में कोविड मरीज नहीं हैं। ऐसे में वेंटिलेटरों को मेडिसिन वार्ड में उपचाराधीन मरीजों के इलाज में इस्तेमाल करना चाहिए। इससे कई मरीजों को लाभ मिलेगा। ऐसे में भी वेंटिलेटर बिना इस्तेमाल के धूल फांक रहे हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और जिला प्रशासन से मांग की है कि मेडिसिन वार्ड में सभी बिस्तरों को वेंटिलेटरों से जोड़ा जाए।
मेडिकल कॉलेज के मीडिया समन्वयक डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि मेडिसिन वार्ड में आपातकालीन परिस्थिति में मरीजों की सुविधा के लिए वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। सभी बिस्तरों को वेंटिलेटरों से जोड़ने को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।