फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicular movement halted on Khajjiar-Lakkamandi road

Chamba News: खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप

Sun, 04 Feb 2024 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Vehicular movement halted on Khajjiar-Lakkamandi road
खज्जियार (चंबा)। बर्फबारी के चलते खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है। इसके चलते पर्यटकों को खज्जियार पहुंचने के लिए चंबा का रुख करना पड़ रहा है। पहले जहां वाया डलहौजी से लक्कड़मंडी पर्यटक मात्र 22 किलोमीटर का सफर तय कर खज्जियार पहुंचते थे अब डलहौजी से खज्जियार पहुंचने के लिए पर्यटकों को वाया चंबा होकर पहुंचना पड़ रहा है। इससे करीब उन्हें 150 किलोमीटर की अतिरिक्त आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जेसीबी के सहारे ही यह मार्ग बहाल होता आया है। इससे काफी अधिक समय लग जाता है। बताया कि वे पिछले 15 सालों से स्नो कट्टर को लेकर मांग कर रहे हैं लेकिन आज दिन तक इसकी व्यवस्था नहीं हो पाई है। ऐसे में पर्यटकों को खज्जियार पहुंचने के लिए वाया चंबा होकर आना पड़ रहा है। इससे खज्जियार की दूरी बढ़ जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों चंद्रेश कुमार, रोशन लाल, कृष शर्मा, अजय कुमार आदि ने बताया कि सरकार के मंत्री बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों के लिए 72 करोड़ की घोषणा कर रहे हैं लेकिन खज्जियार को आज दिन तक स्नो कट्टर नहीं मिल पाया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बर्फ हटाने के लिए स्नो कट्टर की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द स्नो कट्टर का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed