फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicle stolen from outside house, police case registered

Chamba News: घर के बाहर से वाहन चोरी, पुलिस में मामला दर्ज

Sun, 09 Nov 2025 06:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 09 Nov 2025 06:22 AM IST
विज्ञापन
Vehicle stolen from outside house, police case registered
चंबा। शहर के समीप स्थित जुलाहकड़ी मोहल्ला में घर के बाहर से वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने तहरीर दी है कि 28 मई को 2025 को उन्होने एक वाहन सलूणी निवासी व्यक्ति से खरीदा था। बीते दिनों उसके पति ने वाहन घर के समीप पार्क किया।
विज्ञापन

वाहन के भीतर घर का राशन भी था। जिसकी लागत करीब दस हजार रुपये थी। जब सुबह वे अपनी गाड़ी से राशन निकालने गए तो गाड़ी ही गायब थी। उन्होंने अपने स्तर पर हर जगह तलाश कर ली है मगर कोई सुराग नहीं लग पाया है। ऐसे में पुलिस में यह शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने भी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। एएसपी चंबा हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed