{"_id":"69307360d41ee5d4980f437b","slug":"veedhara-village-in-darkness-for-24-hours-villagers-upset-due-to-power-cuts-chamba-news-c-399-1-sml1046-397561-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वीदेहरा गांव 24 घंटे से अंधेरे में, बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वीदेहरा गांव 24 घंटे से अंधेरे में, बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
डलहौजी/चंबा। देवीदेहरा गांव मंगलवार रात से 24 घंटे से अधिक समय से अंधेरे में डूबा हुआ है। गांव की बिजली अचानक गुल हो जाने के बाद भी बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत बोर्ड की लचर व्यवस्था ने उनकी परेशानियों को बढ़ा दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में अक्सर बिना किसी कारण के बिजली कटौती होती रहती है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रमेश कुमार, विनय कुमार, अजय कुमार, योगराज, हरीश कुमार, और दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात 9:00 बजे से बिजली गुल हो गई थी और अब तक बहाल नहीं हो पाई है। सर्दी के मौसम में बिजली की कटौती ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। साथ ही, सालाना परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए यह समय बहुत कठिन हो गया है क्योंकि उन्हें अंधेरे में पढ़ाई में मुश्किल हो रही है। उधर, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता पंकज राठौर ने बताया कि अज्ञात वाहन द्वारा बिजली के खंभे तोड़ दिए गए थे, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। बोर्ड के कर्मचारी बिजली बहाल करने में जुटे हुए हैं और उम्मीद है कि जल्द बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।