फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vandana becomes president of Dalhousie Municipal Council, Reena will take over as vice-president

Chamba News: नगर परिषद डलहौजी की अध्यक्ष बनीं वंदना, रीना संभालेंगी उपाध्यक्ष का पद

Sat, 06 Jun 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 06 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Vandana becomes president of Dalhousie Municipal Council, Reena will take over as vice-president
नगर परिषद डलहौजी के नवनियुक्त अध्यक्ष वदना चड्ढा और उपाध्यक्ष रीना जरयाल। जागरूक पाठक
एसडीएम अनिल भारद्वाज की मौजूदगी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुई चुनाव की प्रकिया
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह के बाद कोरम पूरा न होने से टल गया था चुनाव
विशाल आनंद
डलहौजी (चंबा)। नगर परिषद डलहौजी को शनिवार को नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गए। नगर परिषद की कमान महिलाओं के हाथ में रहेगी।
शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में एसडीएम अनिल भारद्वाज की मौजूदगी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रकिया हुई। इसमें मनोज चड्ढा गुट से वंदना चड्ढा अध्यक्ष और रीना जरयाल उपाध्यक्ष चुनी गईं। विधायक डीएस ठाकुर गुट से अध्यक्ष पद के लिए कुमारी पल्लवी और उपाध्याय पद के लिए तलविंदर साहिल ने नामांकन भरा था।

बीते वीरवार को नव निर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कोरम पूरा न होने से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव टल गया था। उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद स्थानीय विधायक की ओर से नगर निकायों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए वोट डालने का अधिकार न होने से स्थिति लगभग साफ हो गई थी। नगर परिषद के नौ वार्डों में मनोज चड्ढा गुट से पांच पार्षद और विधायक डीएस ठाकुर गुट से चार पार्षद चुने गए हैं। मनोज चड्ढा गुट से उनकी पत्नी वंदना चड्ढा को नगर परिषद अध्यक्ष के दावेदार के रूप में मैदान में उतरी थीं। वंदना ने वार्ड पांच कॉन्वेंट से पूर्व नगर परिषद में उपाध्यक्ष रहे संजीव पठानिया की पत्नी रेनू पठानिया को हराया था। बीते वीरवार को शपथ ग्रहण समारोह में विधायक डीएस ठाकुर भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे थे।
विज्ञापन

--
समर्थकों ने ढोल बजाकर मनाया जश्न
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के नतीजे आते ही मनोज चड्ढा ग्रुप के समर्थकों में खुशी का माहौल बन गया। समर्थकों ने ढोल बजाकर जश्न मनाया। आतिशबाजी भी की। इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी भी मौजूद रहीं। मनोज चड्ढा गुट के समर्थकों ने विजय रैली भी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वंदना की आंखों से छलके आंसू... बोलीं - नहीं आने देंगी विकास में कर्मी
अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद वंदना चड्ढा की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। उन्होंने पति मनोज चड्ढा, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, पार्षद तिलक राज ज्वाला, पार्षद प्रवीण कुमार से आशीर्वाद लिया। उपाध्यक्ष बनीं रीना जरयाल और पार्षद वंदना के गले मिल कर खुशी जताई। उन्होंने डलहौजी की जनता का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि डलहौजी के विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी। उपाध्यक्ष रीना जरयाल ने कहा कि डलहौजी के विकास के लिए वह अध्यक्ष वंदना चड्ढा और पार्षदों के साथ मिलकर कार्य करेंगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed