फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vaccine necessary to increase immunity: Shivdayal

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए वैक्सीन जरूरी : शिवदयाल

Tue, 21 Sep 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Vaccine necessary to increase immunity: Shivdayal
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के अभिभावकों ने कारोना टीका लगवाया। टीकाकरण अभियान का आयोजन महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने कहा कि महाविद्यालय अब विद्यार्थियों के लिए खुल चुके हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए महाविद्यालय परिसर की सैनीटाइजेशन, सामाजिक दूरी, शारीरिक दूरी को सुनिश्चित बनाना, थर्मल स्क्रीनिंग, फेस मास्क की अनिवार्यता लगातार जारी है। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को दो-दो दिन बाद ही बुलाया जा रहा है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कोरोना टीकाकरण भी जरूरी है। 28 सितंबर को भी कॉलेज परिसर में टीकाकरण अभियान का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में हेल्थ वर्कर ध्यानु राम, स्टाफ नर्स मीनाक्षी, डीएम जितेश, इंद्रा शर्मा, मनीषा, आशा कार्यकर्ता रुचि और आशा देवी ने अपनी सेवाएं दीं। इस मौके पर डॉ. हेमंत पाल, डॉ. मनेश वर्मा, डॉ. तेज सिंह, डॉ. शैली महाजन, रविंद्र सिंह, हितेश कुमार, संजय शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अविनाश, प्रोफेसर निशा, स्वयसेवियों खेम राज, खेम कुमार, नेहा शर्मा, कल्पना शर्मा, यश राज इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed