फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   vaccination centres declared

टीकाकरण स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी

Wed, 02 Jun 2021 06:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
vaccination centres declared
चंबा। सूची स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 3 और 4 जून को होने वाले टीकाकरण और पंजीकरण केंद्रों की सूची जारी कर दी है। सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में टीकाकरण पंजीकरण और टीका लगवाने की व्यवस्था की गई है। तीन जून को आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, पीएचसी राजनगर और पुखरी, सीएचसी साहू और ग्राम पंचायत सरोल, सीएचसी जडेरा के तहत ग्राम पंचायत चंबी और 4 जून को आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, पीएचसी राजनगर और पुखरी, चनेड़, सीएचसी साहू में स्वास्थ्य उपकेंद्र गनेटी के तहत ग्राम पंचायत सिढकुंड, बरोर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साच में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

तीन जून को स्वास्थ्य केंद्र चरड़ा के तहत ग्राम पंचायत देहरा, सनवाल, स्वास्थ्य केंद्र भांदल के तहत ग्राम पंचायत जुनास और स्वास्थ्य केंद्र कल्हेल के तहत मिडिल स्कूल देहरा, स्वास्थ्य केंद्र थनेईकोठी के तहत कुठेडबुधौड़ा और स्वास्थ्य केंद्र थल्ली में वैक्सीन लगाई जाएगी। चार जून को ग्राम पंचायत भंजराडू, चोली, जसौरगढ़, पधर, गनेड़ और प्राथमिक पाठशाला भराड़ा, ग्राम पंचायत थनेईकोठी में टीकाकरण होगा। तीन जून को स्वास्थ्य खंड किहार में स्वास्थ्य केंद्र मलाल के तहत मंझली में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घोरन, डियूर, सिविल अस्पताल किहार, पीएचसी सुंडला, ब्रांगाल, तेलका, डियूर और सलूणी में टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

चार जून को स्वास्थ्य खंड किहार में सलूणी के तहत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंजीर, धागेई, ब्याणा, बिन्ना, किहार अस्पताल, पीएचसी सुंडला, तेलका, सिविल अस्पताल सलूणी में टीकाकरण होगा। तीन जून को स्वास्थ्य खंड भरमौर में स्वास्थ्य केंद्र गरिमा, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र बडेई, दुर्गेठी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला हिलिंग, क्वारंसी, चार जून को सिविल अस्पताल भरमौर, हाई स्कूल खणी, प्राथमिक पाठशाला लाहल, साहली, ग्राम पंचायत कुठेड़ में टीकाकरण होगा। तीन जून को स्वास्थ्य खंड चूड़ी के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैहला, ग्राम पंचायत बकाणी, राजकीय मिडल स्कूल धिमला, गुराड़, राजकीय हाई स्कूल सामरा और चार जून को खंड चूड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी और पीएचसी मैहला, स्वास्थ्य केंद्र उटीप, ग्राम पंचायत बैली, राडी और राजकीय प्राथमिक पाठशाला उचका में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जून को स्वास्थ्य खंड समोट के तहत सिविल अस्पताल डलहौजी, ग्राम पंचायत मलूंड, छलारा, गाहर, चार जून को स्वास्थ्य खंड समोट के तहत सिविल अस्पताल डलहौजी, चुवाड़ी, ग्राम पंचायत बगढ़ार, मलूंडा और ढलोग में टीकाकरण होगा। तीन जून को स्वास्थ्य खंड किलाड में और 4 जून को सिविल अस्पताल किलाड़ और स्वास्थ्य उपकेंद्र चस्क में वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed