{"_id":"68e4021207ef3215c60b47f8","slug":"uproar-in-government-office-argument-with-class-iv-employee-chamba-news-c-88-1-ssml1004-162776-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सरकारी कार्यालय में हंगामा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से की बहसबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सरकारी कार्यालय में हंगामा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से की बहसबाजी
Mon, 06 Oct 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय स्थित एक सरकारी कार्यालय में सोमवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक व्यक्ति, जो स्वयं को विभागीय कर्मचारी बता रहा था, ने वहां तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से तीखी बहसबाजी शुरू कर दी। बहसबाजी के दौरान व्यक्ति ने कार्यालय में फोटो खींचने और तबादले की धमकी तक दे डाली। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यालय प्रमुख को मौके पर हस्तक्षेप करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति ने शिमला निदेशालय में शिकायत करने की बात भी कही, साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मी द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद उक्त व्यक्ति कार्यालय पहुंचा और बिना किसी स्पष्ट कारण के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर रौब जमाने लगा। जब कर्मचारी ने उसे अधिकारियों से बात करने की सलाह दी तो व्यक्ति और भी उग्र हो गया और तबादला करवाने की धमकी देने लगा। इस दौरान उसने कार्यालय की तस्वीरें भी खींचनी शुरू कर दीं, जिससे माहौल और बिगड़ गया। उधर, जिला श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने एक कार्यालय में पहुंचकर वातावरण को बिगाड़ा और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के कार्य में बाधा पहुंचाई। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है और पुलिस में भी शिकायत करने पर विचार किया जा रहा है।