फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Uproar for division of Panchayat in Baat, heated debate

Chamba News: बाट में पंचायत विभाजन के लिए हंगामा, जमकर हुई बहस

Mon, 09 Dec 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 09 Dec 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Uproar for division of Panchayat in Baat, heated debate
पंचायत विभाजन को लेकर उलझते ग्रामीण। संवाद
चंबा। ग्राम पंचायतों के विभाजन को लेकर अब स्थानीय ग्रामीण आमने सामने होने लग पड़े हैं। ऐसा ही मामला विकास खंड मैहला के तहत आती ग्राम पंचायत बाट के विभाजन को लेकर आयोजित ग्रामसभा में देखने को मिला। ग्राम पंचायत बाट के विभाजन को लेकर तीन घंटे तक खूब माथापच्ची हुई। इस दौरान ग्रामीणों में बहसबाजी भी हुई। ग्राम पंचायत प्रधान अनिल ने मामले को शांत करते हुए दो पंचायतें बनाए जाने पर अपनी सहमति दी। इस पर ग्रामीणों ने भी अपनी सहमति जाहिर की। अब पंचायत प्रधान और पंचायत सचिव की रिपोर्ट के आधार पर पंचायत विभाजन का प्रस्ताव जिला पंचायती राज विभाग को भेजा जाएगा। इसके बाद उपायुक्त के समक्ष तमाम रिपोर्ट प्रस्तुत होगी।
विज्ञापन


इसके बाद पंचायती राज निदेशालय को पंचायतों के विभाजन को लेकर ब्योरा भेजा जाएगा। दरअसल, ग्राम पंचायत बाट में सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन हुआ। ग्राम सभा के विभाजन को लेकर यह बैठक आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीण जहां पंचायत का विभाजन कर तीन पंचायतें बनाने की मांग पर अड़े रहे तो वहीं, कुछ ग्रामीण दो पंचायतें बनाकर इसमें बड़े परंगनों और मुहालों को शामिल करने की मांग करते नजर आए। आखिरकार, ग्राम सभा के बीच में एकमत न बनने पर आखिरकार दोनों पक्षों में तू-तू-मैं-मैं की नौबत तक आ गई। खैर, तीन घंटाें के बाद पंचायत प्रधान अनिल राणा ने मामले को शांत करते हुए बाट और कलूहण बनाने पर सहमति बनी। प्रस्तावित नई पंचायत कलूहण में बैंसका, अगाहर और डिगर मुहाल को शामिल किया जाएगा। जबकि, बाट पंचायत में संढुंह मुहाल ही रखा जाएगा। ग्राम पंचायत प्रधान अनिल राणा ने बताया कि ग्राम सभा में पंचायत विभाजन के मामले को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। बाट पंचायत की एक ओर अन्य पंचायत बनाई जाएगी। अगर भविष्य में सरकार की ओर से इस तरह की अधिसूचना जारी करती है तो तीसरी पंचायत बनाने को लेकर भी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed