फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Understanding scientific principles through models and experiments

Chamba News: मॉडलों और प्रयोगों से समझे वैज्ञानिक सिद्धांत

Wed, 14 Oct 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Understanding scientific principles through models and experiments
चंबा के रावमापा नैनीखड्ड में विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थी।संवाद
नैनीखड्ड (चंबा)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैनीखड्ड में मंगलवार को पालमपुर विज्ञान केंद्र की ओर से एक दिवसीय भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की पहल के तहत आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को विभिन्न मॉडलों और प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के व्यावहारिक पहलुओं से रूबरू करवाया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तर्कशीलता, जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित करना रहा। इस दौरान विज्ञान केंद्र के संचालक ने विभिन्न मॉडलों की कार्यप्रणाली समझाई। साथ ही प्रयोगों के माध्यम से जटिल वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों के जरिये विद्यार्थियों को बताया गया कि विज्ञान के सिद्धांत किस प्रकार व्यवहार में उपयोगी साबित होते हैं। प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडलों और गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रयोगों से संबंधित सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इस पहल से विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ विज्ञान को प्रयोगों के माध्यम से समझने का अवसर मिला। प्रधानाचार्य निश्चिल सिंह ठाकुर ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां विद्यार्थियों के लिए सीखने का प्रभावी माध्यम हैं। मॉडलों और प्रयोगों के जरिये विषयों को समझने से ज्ञान अधिक स्पष्ट और स्थायी बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed