फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Unclaimed cattle devouring farmers' crops

Chamba News: किसानों की फसलों को चट कर रहे लावारिस मवेशी

Wed, 19 Jun 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 19 Jun 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Unclaimed cattle devouring farmers' crops
तीसा (चंबा)। टैग लगे मवेशियों को पशुपालक सड़क पर छोड़ रहे हैं। संबंधित पंचायत प्रबंधन, विभाग और प्रशासन इससे अनभिज्ञ है। लावारिस मवेशी खेतों में सब्जियों समेत मक्की की फसल को चट कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। किसानों के मुताबिक चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर (नकरोड़) के समीप पिछले 10 दिन से टैग लगे मवेशियों को छोड़ा गया है। सात से आठ मवेशी सड़क पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों के लिए परेशानी बन गए हैं। उन्होंने मांग की है कि पशुधन को सड़क पर छोड़ने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, नरेश कुमार, राकेश कुमार, हरीश कुमार, नरेंद्र कुमार और दलीप ने बताया कि लावारिस मवेशियों को गोशाला में पहुंचाने समेत खुले में मवेशी छोड़ने वालों पर कार्रवाई करने संबंधी शक्तियां पंचायत प्रबंधन को दी गई है। बावजूद इसके चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान लाल दीन ने बताया कि पशुपालन विभाग से संपर्क कर टैग के आधार पर मवेशी पालकों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम तीसा शशि पाल ने बताया कि पंचायत प्रबंधन को मवेशियों को सड़कों पर छोड़ने वालों का पता लगाकर कार्रवाई करने के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed