{"_id":"690cd8b51040b9cdff032af4","slug":"ujjwala-yojana-30-free-domestic-gas-connection-for-rs-2050-chamba-news-c-88-1-cmb1003-165719-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्ज्वला योजना 3.0 : 2,050 रुपये घरेलू गैस कनेक्शन मिलेगा मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्ज्वला योजना 3.0 : 2,050 रुपये घरेलू गैस कनेक्शन मिलेगा मुफ्त
Thu, 06 Nov 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 शुरू हो गई है। इसके तहत गरीब परिवार की वयस्क महिला स्वयं घोषणा पत्र प्रस्तुत कर संबंधित गैस एजेंसी में आवेदन कर सकती है। पात्र लाभार्थियों को 2,050 मूल्य रुपये का निशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान किया जाएगा।
इस 2,050 रुपये के कनेक्शन में गैस सिलिंडर की सुरक्षा जमा राशि, प्रेशर रेगुलेटर की सुरक्षा जमा राशि, 1.2 मीटर सुरक्षा होज, डीजीसीसी पुस्तिका, निरीक्षण, स्थापना, प्रदर्शन और दस्तावेजीकरण शुल्क शामिल है।
इसके लिए जिला समिति का भी गठन कर लिया है, जो उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में कार्य करेगी। जानकारी के अनुसार इससे पहले जिले में करीब 19,000 महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन निशुल्क प्रदान किए हैं। लिहाजा, अब तीसरे चरण में उन महिलाओं को गैस कनेक्शन निशुल्क दिया जाएगा, जो पूर्व में इसे लेने में असमर्थ रही हो। इसके लिए सरकार की ओर से शर्तें निर्धारित की गई हैं। इन शर्ताें को पूरा करने और पात्र पाए जाने पर ही योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
जिले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 को शुरू कर दिया है। इसके लिए कमेटी भी गठित की गई है। पात्रों को योजना का लाभ दिया जाएगा। मुकेश रेपसवाल, उपायुक्त