फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two youths from Punjab arrested with hashish

Chamba News: पंजाब के दो युवक चरस के साथ दबोचे

Sun, 19 Jan 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two youths from Punjab arrested with hashish
चंबा। चंबा पुलिस ने पंजाब के दो बाइक सवार युवकों को चरस के साथ दबोचा है। शनिवार रात को जब पुलिस की टीम ने तलेरू के पास नाका लगा रखा था। उस दौरान पंजाब नंबर वाली बाइक लेकर दो युवक वहां पहुंचे। उन्हें पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। जैसे ही पुलिस उनसे सवाल करने लगी तो दोनों हड़बड़ाहट में आकर घबरा गए और वहां से भागने का प्रयास करने लगे। इससे पुलिस को शक हो गया। इसी शक के आधार पर जब पुलिस ने दोनों को पकड़ा और उनकी तलाशी ली तो उनके पास 88 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में दोनों युवकों ने अपनी पहचान सौरभ और पारस निवासी गांव रानीपुर जिला पठानकोट के रूप में बताई। पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने दो युवकों को चरस के साथ पकड़ा है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed