{"_id":"6ad253730bc0880adb0e8319","slug":"two-to-three-inches-of-fresh-snowfall-at-kartik-temple-chamba-news-c-88-1-ssml1004-200190-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कार्तिक मंदिर में दो से तीन इंच ताजा हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कार्तिक मंदिर में दो से तीन इंच ताजा हिमपात
Fri, 16 Oct 2026 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ऊंची पहाड़ियों पर मौसम ने करवट बदली है। वीरवार को कुगती स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर परिसर में दो से तीन इंच तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया।
हिमपात के बाद मंदिर और आसपास की पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मौसम में आए बदलाव के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में सर्दी बढ़ने लगी है। कुगती स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ताजा हिमपात से क्षेत्र का प्राकृतिक नजारा भी बदल गया है। मौसम के इस बदलाव के बाद लोगों को आगामी दिनों में ठंड से बचाव के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है। संवाद