फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two students of Churah shined in the cultural competition

Chamba News: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में चमकीं चुराह की दो छात्राएं

Sat, 11 Jan 2025 11:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:44 AM IST
विज्ञापन
Two students of Churah shined in the cultural competition
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता चंबा के थल्ली स्कूल की ​छात्राएं ट्राफी के साथ।
चुराह (चंबा)। राज्य स्तरीय पीएम श्री स्कूलों की सांस्कृतिक गतिविधियों में थल्ली स्कूल की छात्राओं ने जिले का नाम रोशन किया है। भाषण में थल्ली स्कूल की छात्रा रजिना बेगम और रिया राणा ने दूसरा स्थान हासिल किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी में हुई। इसमें प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता आठ से नौ जनवरी तक आयोजित की गई। इसमें रजिना बेगम ने जहां शिक्षा एवं खेलकूद में अपना भाषण दिया तो वहीं, रिया राणा ने लिंग समानता पर विचार प्रकट किए। इससे पहले दोनों छात्राओं ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। यहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान कब्जाया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने छात्राओं को बधाई दी है। रजिना बेगम के पिता अयूब खान जन्म से ही सुन और बोल नहीं सकते हैं। वह ढाबा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed