{"_id":"676c6e495ee20ef654071e86","slug":"two-rooms-of-the-house-wood-and-animal-fodder-burnt-to-ashes-due-to-fire-chamba-news-c-399-1-sml1046-240272-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आग से मकान के दो कमरे, लकड़ी और पशुओं का चारा राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आग से मकान के दो कमरे, लकड़ी और पशुओं का चारा राख
Thu, 26 Dec 2024 03:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
चंबा में सलूणी के लनोट में मकान में लगी आग को बुझाने में जुटे ग्रामीण। स्रोत जागरूक पाठक
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की लनोट पंचायत के अल गांव में आग लग गई। इस दाैरान मकान के दो कमरे, करीब 16 लकड़ी के नग और पशुओं का चारा जलकर राख हो गया। इससे प्रभावित को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सड़क सुविधा से वंचित होने के कारण गांव तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी नहीं पहुंच पाई।
जानकारी के अनुसार जय सिंह पुत्र बबलू राम के घर पर बुधवार शाम करीब 5:15 बजे अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग पूरे मकान में फैल गई। परिवार से खुद को बचाने के लिए बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। मकान में लगी आग को देख गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों ने बाल्टी सहित अन्य बर्तनों में पानी भरकर मकान में लगी आग पर फेंकना शुरू किया। इससे आग अन्य घरों में फैलने से तो रुक गई। लेकिन, मकान और अन्य सामान जल गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पंचायत के उप प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि लगभग दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं, प्रशासन की ओर से तहसीलदार भूपेंद्र कुमार ने बताया कि पटवारी को मौके पर भेज दिया है और पुलिस और अग्निशमन को भी सूचित किया है।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला
विज्ञापन