{"_id":"67a8e4434b1773aab006cd7f","slug":"two-member-team-inspected-health-institutions-chamba-news-c-88-1-ssml1006-143471-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दो सदस्यीय टीम ने स्वास्थ्य संस्थानों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दो सदस्यीय टीम ने स्वास्थ्य संस्थानों का किया निरीक्षण
Sun, 09 Feb 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत चंबा जिले के हेल्थ वेलनेस सेंटरों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निरीक्षण किया गया। राज्य सरकार के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम ने इन केंद्रों की सेवाओं की विस्तृत जांच की।
टीम में राज्य से आए डॉक्टर सुरेंद्र डोगरा और डॉक्टर दुष्यंत शामिल थे, जिन्होंने हेल्थ वेलनेस सेंटर चनेड़, कोहलड़ी और स्वास्थ्य उपकेंद्र थुलेल, मलाल, सुनारा व भनौता का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, ओपीडी सेवाओं, वार्ड व्यवस्था और संक्रमण नियंत्रण उपायों की गहन जांच की गई।
इसके अलावा, प्रबंधन कार्यों और केंद्रों पर उपलब्ध संसाधनों की भी समीक्षा की गई। राज्य सरकार द्वारा तय किए गए सभी मानकों को परखा गया, जिनमें सेवा प्रावधान, रोगी अधिकार, नैदानिक देखभाल, सहायता सेवाएं, गुणवत्ता प्रबंधन और परिणामों का आकलन शामिल है।
विज्ञापन
निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर सरकार प्रदेश के हेल्थ वेलनेस सेंटर और स्वास्थ्य उपकेंद्रों को वार्षिक इनाम के लिए चयनित करेगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले केंद्रों को सालाना तीन लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि इस निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।