{"_id":"6980dc4d3da7e93f2806f736","slug":"two-arrested-with-chitta-on-bharmour-pathankot-highway-chamba-news-c-88-1-ssml1004-173562-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार
Mon, 02 Feb 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर पुलिस विभाग की एसआईयू ने चैहली के समीप लगाए नाके के दौरान एक महिंद्रा एक्सयूवी वाहन में सवार दो लोगों को 15.04 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 38 वर्षीय दीक्षित शर्मा निवासी मोहल्ला सुराड़ा और 37 वर्षीय शिवम बडोत्रा निवासी मोहल्ला द्रोबी, जिला चंबा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम ने रविवार देर रात हाईवे पर स्थित गांव चैहली में नाका लगाया था। इस दौरान टीम आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच और निरीक्षण कर रही थी। इसी बीच कांदू की ओर से आ रही एक सफेद रंग की महिंद्रा एक्सयूवी-500 को रुकवा कर उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान टीम ने वाहन की सीट के नीचे से चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने दीक्षित शर्मा और शिवम बडोत्रा को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे में भी जारी रहेगी।