{"_id":"64b6d3b6ee74d07e9305206c","slug":"truck-broke-down-in-the-middle-of-the-road-traffic-remained-closed-for-the-whole-day-chamba-news-c-88-1-sml1049-3406-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बीच सड़क में खराब हो गया ट्रक, दिनभर बंद रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बीच सड़क में खराब हो गया ट्रक, दिनभर बंद रहा यातायात
Tue, 18 Jul 2023 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। चंबा-सलूणी मार्ग पर समोगा के पास ट्रक खराब होने से मार्ग पर दिनभर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रही। ट्रक के बीच राह खराब होने से देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके चलते वाहन चालकों समेत सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह 9:00 बजे समोगा के पास ट्रक में तकनीकी खराबी आने से बीच सड़क में खराब हो गया। चालक की ओर से बार-बार प्रयास करने के बावजूद ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ। इसके चलते चालक को बीच सड़क में ही ट्रक को रोकना पड़ा।
इस दौरान दोपहिया वाहन आवाजाही करते रहे लेकिन सरकारी और निजी बसें सलूणी नहीं पहुंच पाईं। इससे बस में बैठी सवारियों को दूसरी तरफ खड़ी बसों में बैठाकर चंबा और सलूणी के लिए रवाना किया गया लेकिन, सलूणी से चंबा जा रही गाड़ियां जाम में फसी रहीं। सवारियों शीला देवी, रिंकू कुमार, राजीव कुमार, पंकज कुमार, सरोज कुमारी, सुमन कुमारी, जगदीश कुमार, रवीना कुमारी आदि का कहना है कि मंगलवार को बीच सड़क में ट्रक खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सवारियों ने काफी देर तक जाम से निजात मिलने का इंतजार किया लेकिन, मार्ग पूरा दिन ट्रक खराब होने के कारण बाधित रहा। ऐसे में ट्रक की दूसरी तरफ खड़ी गाड़ियों तक पैदल पहुंचने के बाद ही वे अपने गंतव्यों को रवाना हो पाए।