फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Trimurti team beat Sungal by 18 runs

Chamba News: त्रिमूर्ति की टीम ने सुंगल को 18 रन से हराया

Sun, 19 Oct 2025 08:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 Oct 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Trimurti team beat Sungal by 18 runs
चंबा चौगान में क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान ​खिलाड़ी।संवाद
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान रविवार को एक मैच हुआ। इस मैच में त्रिमूर्ति की टीम ने सुंगल को 18 रन से हराया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि इस मैच में त्रिमूर्ति की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवर में 136 रन बनाए। इसमें सुरजीत ने सर्वाधिक 53 और तुसु ने 31 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुंगल की टीम 118 रन पर ही सिमट गई। इसमें सिद्दार्थ ने 42 रन बनाए। मगर अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचाए। त्रिमूर्ति की ओर से सुरजीत ने दो विकेट चटकाए। मैच की विजेता टीम ने प्रतियोगिता के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed