{"_id":"667c4dd5c8ec0cf28701a606","slug":"tribal-artisan-embellishment-fair-organized-in-chamba-products-will-reach-abroad-chamba-news-c-88-1-cmb1003-127895-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा में ट्राइबल आर्टिसन एम्पैनलमेंट मेले का आयोजन, विदेशों तक पहुंचेंगे उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा में ट्राइबल आर्टिसन एम्पैनलमेंट मेले का आयोजन, विदेशों तक पहुंचेंगे उत्पाद
Wed, 26 Jun 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 26 Jun 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा बचत भवन में ट्राइबल आर्टिसन एम्पैनलमेंट मेले के दौरान लोगों द्वारा तैयार उत्पादों को देख
चंबा। ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में ट्राइबल आर्टिसन एम्पैनलमेंट मेले का आयोजन किया गया।
इसमें जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्र से संबंधित लोगों की ओर से तैयार किए जाने वाले उत्पादों और स्थानीय उपज को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध करवाने के लिए ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन की ओर से यह आयोजन किया गया। बताया कि यही आयोजन 28-29 जून को चौरासी परिसर भरमौर में किया जाएगा। इसके बाद एक जुलाई को पांगी में मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के आयोजन का उद्देश्य जनजातीय कारीगरों को अपने कलात्मक कौशल दिखाने और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए उद्यमिता विकास को लेकर प्रोत्साहित करना है। बताया कि मेले के दौरान प्रतिभाशाली कारीगरों के शिल्प-कौशल के तहत तैयार उत्कृष्ट उत्पाद एवं स्थानीय उपज को विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके साथ-साथ उत्पादों के डिजाइन एवं कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) को लेकर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। बताया कि जनजातीय क्षेत्र के उत्कृष्ट उत्पादों एवं स्थानीय उपज को विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ने सहित ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन के देशभर में स्थापित बिक्री केंद्रों में रखा जाएगा। इस मौके पर फेडरेशन के आरएम मयूर गुप्ता, एरिया मैनेजर शांतनु सहारन,राजेश्वर तोमर मौजूद रहे।
--